Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

बंगाल : सरस्वती पूजा के बाद तापमान में फिर गिरावट

माघ की शुरुआत में शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक 15–16 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। शुक्रवार को यह अचानक 14.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं, अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है।

24 Jan 2026

बंगाल : सरस्वती पूजा के बाद तापमान में फिर गिरावट

कोलकाता। बंगाल में सरस्वती पूजा के दिन से एक बार फिर ठंड की शिद्दत में इजाफा महसूस किया जा रहा ह। शुक्रवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था, जो शनिवार को और गिरकर 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार गिरते पारे को देखकर लोग शीत की वापसी की अटकलें लगा रहे हैं। हालांकि, अलीपुर मौसम विभाग ने अभी ‘दूसरी पारी’ को लेकर कोई पुख्ता घोषणा नहीं की है, लेकिन तापमान में गिरावट का रुझान बना हुआ है।

माघ की शुरुआत में शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक 15–16 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। शुक्रवार को यह अचानक 14.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं, अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। मौसम विभाग के अनुसार, आकाश साफ रहेगा, हालांकि सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्की धुंध रह सकती है। दिनभर तापमान 14 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

अलीपुर मौसम विभाग ने राज्यभर में कोहरे की चेतावनी जारी की है। कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में अगले तीन-चार दिनों तक हल्के से मध्यम कोहरे की आशंका है, जिससे सुबह दृश्यता 999 मीटर से घटकर 200 मीटर तक हो सकती है। उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और उत्तर दिनाजपुर में घने कोहरे की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां दृश्यता 50 मीटर तक गिर सकती है। फिलहाल पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा, कहीं बारिश या हिमपात की संभावना नहीं है।

शनिवार को दार्जिलिंग का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में 10 डिग्री से नीचे तापमान केवल नदिया के कल्याणी में 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तर बंगाल के कलिम्पोंग और कूचबिहार में तापमान 10 डिग्री तक पहुंचा। दक्षिण बंगाल में बांकुड़ा (11), श्रीनिकेतन (11.5), बहरमपुर (11.6), कैनिंग (11), पानागढ़ (11.2), आसनसोल (11.3), बैरकपुर (11) और झाड़ग्राम (11.5) डिग्री सेल्सियस न्यूनतम दर्ज किया गया। कोलकाता के उपनगर दमदम में 12.2 और साल्टलेक में 14 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिरा।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले छह दिनों तक रात के तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन सुबह के समय ठंड का एहसास बना रहेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल : सरस्वती पूजा के बाद तापमान में फिर गिरावट
माघ की शुरुआत में शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक 15–16 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। शुक्रवार को यह अचानक 14.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं, अधिकतम ता





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News